फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बनखला मस्जिद में कुएं पर बने शौचालय पर चला हथौड़ा, कमेटी ने खुद ही गिराया निर्माण; विवाद थमा

Thu, 24 Sep 2026 10:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के बनखला गांव की मस्जिद में प्राचीन कुएं पर शौचालय बनाया जा रहा था। इसका पता चलने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। साथ ही पुलिस-प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी। अब बुलडोजर चलने की आशंका में मस्जिद कमेटी ने खुद ही निर्माण तोड़ दिया।
विज्ञापन
तोड़ा गया शौचालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनखला गांव की मस्जिद में प्राचीन कुएं पर बने शौचालय पर हथौड़ा चल गया। इस निर्माण को तोड़कर कुएं को मस्जिद परिसर से बाहर कर दिया गया। बुलडोजर चलने की आशंका के बीच मस्जिद कमेटी खुद ही तोड़फोड़ करने में लगी रही। इसी के साथ विवाद का भी निपटारा हो गया।
विज्ञापन

 

बनखला की मस्जिद में बुधवार रात शौचालय और स्नानागार को तोड़ने का काम किया गया। तोड़फोड़ का काम दिन के बजाय रात में किया जा रहा है। बता दें कि आठ सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने मस्जिद के अंदर कुआं होने की शिकायत एसपी और डीएम से की थी। शिकायत के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की जांच करती रही। हालांकि तहसील प्रशासन 16 दिन में भी अपनी जांच पूरी नहीं कर पाया।
 

इसी बीच हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष दीक्षित त्यागी ने मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान कर दिया था। इसी एलान के चलते मंगलवार को बनखला गांव छावनी में तब्दील रहा। बाद में हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने चालीसा पाठ का कार्यक्रम आश्वासन मिलने के बाद स्थगित किया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच शुरू में कुआं मस्जिद के अंदर होने से इंकार किया जाता रहा। मस्जिद कमेटी और गांव के तमाम लोग मना करते रहे।
 
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो कुआं होना स्वीकार कर लिया गया। मस्जिद कमेटी ने अब बुलडोजर चलने की आशंका पर खुद ही कुएं पर किए गए निर्माण को तोड़ना चालू कर दिया है। कमेटी से जुड़े फहीम अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक की जा रही है, जिसमें आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ नगीना राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मस्जिद कमेटी द्वारा शौचालय और स्नानागार को हटाया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले में नजर बनाए हुए है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें