फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एक घर से आई ऊदबिलाव के रोने की भयानक आवाज, वन विभाग ने छह पकड़े, एक भाग निकला

Sun, 18 Aug 2024 01:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

वन विभाग की टीम ने एक घर से मादा ऊदबिलाव सहित उसके पांच बच्चों को पकड़ लिया, जबकि नर ऊदबिलाव भाग निकला।
विज्ञापन
ऊदबिलाव को बोरों में बंद कर ले जाती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर के लतीफुल्लापुर उर्फ नवादा गांव में वन विभाग की टीम ने एक घर से मादा ऊदबिलाव सहित उसके पांच बच्चों को रेस्क्यू कर पकड़ा है। जबकि नर ऊदबिलाव भाग निकला। टीम ने सभी जानवरों को जंगलों में छोड़ दिया है। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर दहशत है।
विज्ञापन




गांव नवादा के पंकज कुमार, महावीर सिंह, पप्पू आदि ने बताया कि उनके गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति के मकान के भीतर ऊदबिलाव के रोने की आवाज आई। भयानक आवाज को सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि ऊदबिलाव अपने बच्चों के साथ खेल रहे थे। रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। रेंजर के आदेश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सांप मित्र भारत, भास्कर आदि ने रेस्क्यू कर ऊदबिलाव और उसके चार बच्चों को पकड़ लिया। बोरे में बंद कर उन्हें दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नर ऊदबिलाव किसी तरह पकड़ से भाग निकला। अब ग्रामीणों में दहशत है कि अपने परिवार से अलग हुआ ऊदबिलाव या फिर उसके अन्य बच्चे कहीं ग्रामीणों पर हमला न कर दें। उधर रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव देते हुए कहा कि यह जानवर मांसाहारी होता है। ग्रामीणों पर हमला कर सकता है, इसलिए ये दिख जाए तो इससे दूरी बनाकर रखें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें