बताया गया कि नर ऊदबिलाव किसी तरह पकड़ से भाग निकला। अब ग्रामीणों में दहशत है कि अपने परिवार से अलग हुआ ऊदबिलाव या फिर उसके अन्य बच्चे कहीं ग्रामीणों पर हमला न कर दें। उधर रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव देते हुए कहा कि यह जानवर मांसाहारी होता है। ग्रामीणों पर हमला कर सकता है, इसलिए ये दिख जाए तो इससे दूरी बनाकर रखें।