फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्टील का गिलास रखकर पटाखा फोड़ने से किशोर की मौत, अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा

Tue, 14 Nov 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दीपावली के दिन आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बम के ऊपर रखे गिलास का टुकड़ा किशोर के पैर में घुस गया था।

विज्ञापन
पटाखे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शिवाला कलां में पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर आतिशबाजी करने में कक्षा सात के एक छात्र की जान चली गई। पटाखा फटते ही गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गिलास का एक टुकड़ा छात्र के पैर में जा घुसा।

विज्ञापन


काफी देर तक घायल होने की बात को डर की वजह से छुपाए रहा, बाद में जब अधिक रक्त बहने लगा तो परिवार वालों को खबर लगी। हायर सेंटर ले जाते हुए उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, उधर बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार की देर शाम गांव मोरना निवासी महेश कुमार का पुत्र शौर्य (14) आसपास के बच्चों के साथ आतिशबाजी कर रहा था। पटाखे छोड़ते समय एक बम को चलाने के लिए उसके ऊपर स्टील का गिलास रख दिया। बम चलते ही स्टील का गिलास टुकड़े-टुकड़े होकर शौर्य के ऊपर गिर गया।

गिलास ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां धामपुर ले गए। धामपुर के चिकित्सक ने गंभीर हालत देख हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया।

मुरादाबाद ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। गांव में मौत की सूचना पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें