जानकारी के अनुसार, सत्य विहार कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय शिक्षक नेत्रपाल सिंह बुधवार की दोपहर बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली मार्ग पर तायल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। नेत्रपाल सिंह को सिर में गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह और एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित भीड़ शांत नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक घटना के बाद घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल ले गया था, लेकिन शिक्षक के मृत घोषित होते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार और उसके चालक की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।