फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पूर्व सांसद से भिड़े तालिब बंधु, गाड़ी के आगे लेटने व हथियार छीनने का प्रयास, वीडियो वायरल

Wed, 01 Apr 2026 07:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में आरा मशीन की जांच के दौरान पूर्व सांसद और तालिब बंधुओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
मौके पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में आरा मशीन की जांच के दौरान पूर्व सांसद और तालिब बंधुओं के बीच तीखा विवाद हो गया। इस दौरान जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जांच के दौरान बढ़ा विवाद
बताया गया है कि आरा मशीन की जांच करने के लिए एडीएम न्यायिक की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद पूर्व सांसद और तालिब बंधुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में जल्द हो सकता है फैसला, कल अंतिम गवाही, कसौल होटल के मैनेजर देंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी के आगे लेटने और असलाह छीनने का प्रयास
आरोप है कि तालिब बंधुओं ने पहले गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास किया और फिर समर्थकों के साथ भिड़ गए। इस दौरान गनर से असलाह छीनने की भी कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

थाने पहुंचकर लगाए आरोप
घटना के बाद तालिब बंधु थाने पहुंचे और उन्होंने भी आरोप लगाया कि उन पर चाकू से हमला किया गया है। मामले को लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें