फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: राजेंद्र सिंह चुने गए जिला बार के अध्यक्ष, मनोज शेट्टी बने महासचिव, जानें किस पद पर कौन बना विजेता

Wed, 01 Apr 2026 01:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों के बीच विवाद के कारण चार घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। देर रात मतगणना के बाद नतीजे सामने आ गए। एल्डर्स कमेटी ने मतदान कराने से मना कर दिया था, दूसरी कमेटी बनाकर यह चुनाव कराया गया। 
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों में तनातनी के बीच चार घंटा देरी के बाद मतदान चालू हो सका। देर रात मतगणना में आए परिणामों के बाद अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। महासचिव पद के लिए मनोज शेट्टी को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले एल्डर्स कमेटी के तीन सदस्यों ने चुनाव कराने से इन्कार किया तो नई कमेटी बनाकर मतदान कराया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने चुनाव कार्यवाही निरस्त करने का आदेश दिया था, मगर मतदान कराया गया।
विज्ञापन

 

इससे पहले वोट डालने के लिए लाइन में लगे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह जजी परिसर के बार हॉल में सुबह आठ बजे मतदान चालू होना था। वकील मतदान करने के लिए लाइन में भी लग गए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह गहलौत ने एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के साथ सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने राजेंद्र सिंह टिकैत को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर 11.40 बजे मतदान चालू कराया।
 
विज्ञापन

ये आया परिणाम
मतगणना में आए परिणामों के बाद अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। महासचिव पद के लिए मनोज शेट्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद लिए संदीप कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए मोहित मलिक, संयुक्त सचिव (सांस्कृतिक) पद के लिए वंदना आजाद, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरियन) पद के लिए नितिन कुमार, कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए तुषार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार चौहान विजेता घोषित किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें