बिजनौर में बुधवार को निकली तेज धूप में खिले युवतियों के चेहरे।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बुधवार की सुबह से ही धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम पाला पड़ने के कारण गलन भरी ठंड बरकरार रही। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 1ी9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले डेढ़ माह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी माह भी समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद सर्दी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। बीच-बीच में एक दो दिन धूप निकलती है तो कई दिन तक सूर्यदेव दर्शन नहीं देते। बुधवार को सुबह से ही चटख धूप निकली तो सर्दी से राहत मिली। सभी लोग धूप सेकने के घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। मरीजों, बुजुर्गों को भी धूप से राहत मिली। हालांकि बुधवार को भी सुबह और शाम के समय पाला पड़ा। इससे गलन और बढ़ गई। बुधवार सुबह आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जो दोपहर में घटकर 69 प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।