कैंप में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक व प्रभारी कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना राजेंद्र सिंह मलिक ने शिक्षा एवं शोध के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही अनुसंधान केंद्र नगीना पर आने का आमंत्रण भी दिया।
शिविर में छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाएं गए और जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कुकिंग विदाउट फायर के तहत बच्चों को दही भल्ले, रसमलाई और भेलपुरी बनाना सिखाया गया। बच्चों ने बहुत ही चाव के साथ इन सभी व्यंजनों को बनाना सीखा।