फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में सांड का कहर! महिला को पटककर किया घायल, हायर सेंटर रेफर

Thu, 11 Sep 2025 03:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के धामपुर में फूल बाग कॉलोनी में घर जा रही महिला पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। गंगा देवी गंभीर रूप से घायल हुईं और हायर सेंटर रेफर कर दी गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
बिजनौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर की फूल बाग कॉलोनी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर जा रही 55 वर्षीय गंगा देवी को अचानक सड़क पर घूम रहे सांड ने दौड़कर पटक दिया। इस हमले में गंगा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर महिला थाने में हड़कंप! दरोगा चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत

घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि धामपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में संरक्षित गोवंश खुलेआम विचरण कर रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार एसडीएम और विकास विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

उधर, खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद ने घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने सांड को पकड़कर मुस्तफापुर तैयब गौशाला में छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। गौशाला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर गहरी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें