Bijnor News : बिजनौर में एसपीनीरज कुमार जादौन एक्शन मूड में है। एसपी ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने एक निरीक्षक और 17 दरोगाओं को इधर से उधर किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसपी ने एक निरीक्षक और 17 दरोगाओं को इधर से उधर कर दिया है। बढ़ापुर थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक कोमल सिंह को दी गई है, जबकि शहर कोतवाली के एसएसआई इलम सिंह बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने निरीक्षक नसीम खान को पुलिस लाइन से सम्मन सेल पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी है। दरोगा कृष्णपाल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी सिविल लाइन कोतवाली नगर भेजा है। वहीं, रामपाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी न्यायालय कोतवाली नगर, भूषण सिंह को पुलिस लाइन से थाना चांदपुर, नरेंद्र कुमार को थाना स्योहारा भेजा गया है।