फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सात साल के बेटे और मां की क्रेन से कुचलकर मौत, पिता के सामने ही हादसा; बोला- सब खत्म हो गया

Thu, 04 Sep 2025 07:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

करीमपुर नंगली निवासी खूबचंद पत्नी सरिता और बेटे अक्की को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पंक्चर हो गया। जैसे ही बाइक से उतरकर पैदल चलने लगे, क्रेन ने वीके गार्डन के पास टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सरिता और अक्की की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बुधवार देर शाम चक्कर रोड पर क्रेन ने पैदल जा रहे मां-बेटे को कुचल दिया। बालक अक्की (7) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान उसकी मां सरिता (28) ने भी दम तोड़ दिया। गुस्साए लोग बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे और क्रेन के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

 

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर नंगली निवासी खूबचंद पुत्र ओमप्रकाश, पत्नी सरिता और बेटे अक्की के साथ बुधवार शाम बिजनौर आया था। उसने एक फाइनेंस कंपनी में कर्ज को लेकर बातचीत की। इसके बाद खूबचंद, पत्नी और बच्चे को लेकर नुमाइश में चला गया। देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक में पंक्चर हो गया। 
 

ऐसे में खूबचंद बाइक लेकर पैदल ही पंक्चर वाले की दुकान की ओर चल दिया। साथ में उसकी पत्नी और बेटा भी पैदल चल रहे थे। तीनों जैसे ही वीके गार्डन के पास पहुंचे तो उसी समय बैराज रोड की ओर से आ रही क्रेन ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया।
 

सूचना पर शहर कोतवाल धमेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल मां-बेटे को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां बालक को मृत घोषित कर दिया। सरिता को हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया दिया। एम्स पहुंचते ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन (हाइड्रा) को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन

बताया गया कि जिला देवरिया के थाना भोजगार के गांव सखनी निवासी चालक मंसूर आलम हाइड्रा को लेकर मंडावर स्थित कोहली फार्म पर जा रहा था। उधर, बृहस्पतिवार सुबह मृतकों के परिजन और ग्रामीण शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने क्रेन के मालिक को भी गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।

ये भी देखें...
Bijnor: कुत्ते को जबड़े में दबाकर भाग रहा तेंदुआ कुएं में गिरा, आधी रात को दोनों को इस हाल में बाहर निकाला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें