फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई
विज्ञापन

नूरपुर। ग्राम स्वराज अभियान और जन जागरण अभियान के द्वितीय चरण में वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह ने मोरना एवं गोहावर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में उन्हेें नागरिकता संशोधन कानून के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोरना मंडल की ग्राम ढेला अहीर और गोहावर मंडल की गोहावर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैला रहीं हैं। यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए लाया गया है। सपा, कांग्रेस आदि ने इस कानून के संबंध में लोगों में भ्रांतियां फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव में लोगों को जागरूक करने और पार्टी द्वारा जारी नंबर पर मिस्ड काल देकर इस कानून के लिए अधिक से अधिक लोगों का सर्मथन जुटाने को कहा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। बैठक के दौरान गोहावर मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, वरुण कटारिया, नरेश भाटी, डॉ. रामकुमार, महेंद्र सिंह, मदन सिंह पाल,रामकुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, बबलू यादव,रामानंद सिंह, अजय सिंह,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें