सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
बिजनौर। बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि मृतक महिला की बहन और पुत्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी दीपक (18 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार अपनी मां अनीता और मौसी आशो देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार को बाइक पर साथ लेकर अपने नाना के गांव अगरी गया था। रात करीब साढे़ आठ बजे तीनों लोग बाइक से वापस बिजनौर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक विवेक कालेज के सामने पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनीता (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।