फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: क्लास में सोते बच्चे को छोड़कर स्कूल किया बंद, रोने की आवाज आई तो हुआ ये..., देखते ही मां से लिपट गया

Fri, 03 Oct 2025 09:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हल्दौर के परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार को यह घटना हुई। स्कूल बंद करके शिक्षक चले। बीडीओ की गाड़ी वहां से गुजरी और बच्चे के रोने की आवाज आई तो स्कूल खोलकर बच्चे को निकाला गया।  
विज्ञापन
बंद क्लास से निकाला गया बच्चा काफी देर तक गुमसुम रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्दौर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय तुल्ला का नवादा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा पांच का एक बच्चा सोता रहा और शिक्षक कमरे का ताला लगाकर चले गए। निरीक्षण को पहुंचे बीडीओ की गाड़ी की आवाज सुनकर बच्चा चिल्लाया तो उसे कमरे से बाहर निकाला गया। करीब एक घंटा बच्चा कमरे में बंद रहा।
विज्ञापन

 

विद्यालय में पहुंचे अभिभावक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मामला शुक्रवार का है। परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक किया जा रहा है। करीब तीन बजे बीडीओ हल्दौर स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी उन्हें कमरे से बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ग्राम प्रधान और शिक्षक से संपर्क किया। शिक्षक को तुरंत विद्यालय पहुंचने को कहा गया। 
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक करीब चार बजे विद्यालय पहुंचे। तब कमरा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे ने अपना नाम वंश पुत्र विपिन बताया। इस दौरान उसके परिजन और अन्य ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। कमरे से निकलने के बाद बच्चा गुमसुम था और वह अपनी मां को देखकर उससे लिपट गया। ग्रामीणों ने आरोपी स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें