फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर की टीम ने रघुनाथपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर की टीम ने रघुनाथपुर को हराया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव चांदा नंगली में चल रहे जिला स्तरीय टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिजनौर की टीम ने रघुनाथपुर को 42 रन, दूसरे मैच में निजामपुरा ने डल्लू धनौरा को छह विकेट व जिंदरपुर गजरौला ने गंगोड़ा शेख को 104 रन से हराया।
गांव चांदा नंगली में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को निजामपुरा ने टॉस जीता और पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। डल्लू धनौरा ने निर्धारित 10 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निजामपुरा ने चार विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। निजामपुरा की ओर से आफताब ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। दूसरा मैच बिजनौर व रघुनाथपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी डल्लू धनौरा निर्धारित दस ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। बिजनौर की ओर से दीपू ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच जिंदरपुर गजरौला व गंगोड़ा शेख के बीच हुआ। टॉस जिंदरपुर गजरौला ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। उसकी टीम की ओर से पुष्पेंद्र कुमार के शानदार शतक की बदौलत दस ओवर में 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुष्पेंद्र ने अपनी टीम के लिए शानदार 138 रन बनाए और नॉटआउट रहे। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जमील चौधरी ने कमेटी को 3100 रुपये का चेक भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। सत्यम चौधरी, नीरज नरवाल, सुनील चौधरी, सुरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें