फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर की टीम ने मीरगंज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर की टीम ने मीरगंज को हराया
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने राजेंद्र प्रसाद कॉलेज मीरगंज को हराया। मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से आए आबजर्वर शंकर लाल शर्मा, एक्सपर्ट निशांत शर्मा, कॉलेज सचिव अतुल चौहान, प्राचार्य डॉ. केसी आर्य के साथ फीता काटकर किया।
विज्ञापन

विधायक ने खिलाड़ियों से ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा और भाईचारे के साथ खेल का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन महाराजा अग्रसेन कॉलेज बरेली ने राज श्री कॉलेज बरेली को 2-0 से हराया। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर ने एमजेके कलीनगर को 2-0 से हराया। वीर कुंवर कॉलेज बिजनौर ने उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत को 2-0 से हराया। वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने राजेंद्र प्रसाद कॉलेज मीरगंज को 2-0 से हराया। राजकीय पीजी कॉलेज बिसलपुर पीलीभीत ने एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं को 2-0 से हराया। जमना प्रसाद कॉलेज बरेली ने एसएम कॉलेज चंदौसी को 2-0 से हराया। बरेली कॉलेज बरेली ने विजयी महाराजा अग्रसेन कॉलेज बरेली को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुजीत तोमर, गौरव तोमर, विनीत तोमर, आदित्य तोमर, अर्चित तोमर, अवनीश तोमर, रोहित तोमर, मुजाहिद अली ने निभाई। प्रतियोगिता में क्रीड़ा सचिव प्रियंक कुमार, खलीलुर्रहमान, अशोक कुमार, अमित मित्तल, डॉ. शेर सिंह कटारिया, अकुल कुमार, डॉ. रेखा रानी, दीपक कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें