फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, परिवार को अज्ञात वाहन ने कुचला; मां-बेटे की मौत... पिता-पुत्र घायल

Fri, 16 Feb 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना मंडावर इलाके के कस्बा चंदक में स्थित फुलवारी लॉन के सामने शुक्रवार सुबह छह बजे अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में सुनीता (45) पत्नी धर्मेंद्र, मुकुल(7) पुत्र धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे में धर्मेंद्र और उसका पुत्र टिंकू (12), गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया के उक्त परिवार चंदक स्थित गौशाला में काम करता था, शुक्रवार की सुबह धर्मेंद्र अपने परिवार को ट्रेन से अपने गांव राफितपुर दरियापुर थाना स्योहारा जाना था, जिसके लिए पूरा परिवार सुबह लगभग छह बजे चंदक स्थित रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही परिवार फुलवारी लॉन के सामने पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने परिवार को कुचल दिया। हादसा अधिक कोहरा होने की वजह से हुआ। मंडावर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें