फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा बैंक के स्टॉक में नंबर वन रहा बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा बैंक के स्टॉक में नंबर वन रहा बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य सरकार केे गो संरक्षण कार्यक्रम के तहत गोवंश के भूसे की व्यवस्था करने में मुरादाबाद मंडल में बिजनौर पहले स्थान पर रहा। वहीं, प्रदेश स्तर पर भूसा संग्रह करने में 9वें स्थान पर रहा है। जिले में इस समय 30 गोसंरक्षण केंद्र चल रहे हैं। जिनमें 2400 गोवंश संरक्षित हैं।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय व प्रत्येक तहसील स्तर पर एक-एक हजार क्विंटल क्षमता के भूसा बैंक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते अब भूसे की व्यवस्था के लिए सुनील कुमार शर्मा ने डीएम उमेेश मिश्रा को 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर समाजसेवी धीर सिंह, सुनील शर्मा व देवराज सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक भी निराश्रित घूमते हुए गोवंश की सूचना नगर निकाय के अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी या पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी जाए। सीवीओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में तीन वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 12 कान्हा गोशाला, चार कांजी हाउस व 11 अस्थायी गोशाला सहित कुल 30 गो आश्रय स्थल स्थापित हैं। जिनमें कुल 2400 गोवंश संरक्षित हैं। साथ ही सहभागिता कार्यक्रम के तहत 687 गोवंशों को पशुपालकों को संरक्षण के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन पर होगी कार्यशाला
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से 27 मई को एक दिवसीय कार्यशाला होगी। यह कार्यशाला विकास भवन में जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना के तहत होगी। कार्यशाला का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें