फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बच्चों को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाने में दूसरे स्थान पर बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार माह में जन्मे करीब छह हजार बच्चे को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। टीकाकरण को लेकर सरकार विशेष जोर दे रही है। इसी बीच जन्म लेने वाले बच्चों को हेपेटाइटिस बी वैक्सीन लगाने में बिजनौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में जन्म के समय ही करीब 97 प्रतिशत बच्चों को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सत्र 2024-25 अप्रैल से शुरू हो गया है। जिसके चलते जिले में अप्रैल से जुलाई तक करीब छह हजार बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से 97 प्रतिशत को जन्म के समय ही वैक्सीन लगा दी गई है। जबकि शेष तीन प्रतिशत बच्चों को बीमारी या रेफर होने की वजह से वैक्सीन नहीं लगी है। जिले में 82 सरकारी डिलीवरी केंद्र बने हुए हैं। जहां प्रसव कराया जा रहा है। इन केंद्रों पर जन्म के समय टीका लगाया जाता है। प्रदेश में शीर्ष तीन स्थान पर मुरादाबाद मंडल के जिले काबिज हैं। संभल जिले में 98 प्रतिशत बच्चों को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगी है। जिसके चलते संभल प्रदेश में पहले स्थान पर है। बिजनौर दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर है। जबकि खराब श्रेणी में मुजफ्फरनगर 86 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सभी प्रसव केंद्रों पर जन्म लेने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। बच्चों को जन्म के समय हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने में बिजनौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में पहले स्थान पर आने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें