फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर रेलवे स्टेशन होगा हाईटेक

Sat, 18 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बिजनौर के यात्रियों को जल्द ही हाईटेक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब आरओ का पानी मिलेगा। वो भी बाजार में बिकने वाले पानी से करीब एक तिहाई कीमत पर। इसके अलावा, अब टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। यात्री वेंडिंग मशीन से भी सीधे टिकट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

आदर्श की श्रेणी में शामिल बिजनौर रेलवे स्टेशन व रेलवे कॉलोनी में 
अब तक एक ही नलकूप से पानी की सप्लाई होती है। इस नलकूप के खराब हो जाने पर यात्रियों व रेलवे कॉलोनी वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर काफी समय से आरओ वाटर उपलब्ध कराने की मांग चलती आ रही है। अब यात्रियों की 
यह मांग पूरी होने जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आरओ वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। बाजार के मुकाबले यहां करीब एक तिहाई कीमत पर ही यात्रियों को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को टिकट के लिए खिड़की पर लाइन में लगने से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा, स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेस्ट रूम का निर्माण होन शुरू हो गया है। यहां पर यात्री कम भुगतान करके ही आराम कर सकते हैं। यात्रियों के लिए एक और वेटिंग रूम का निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर आरओ वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है। टिकट वेंडिंग मशीन भी जल्दी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें