फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में खुलासा: प्रेम-संबंध में बाधा बनने पर किया था मर्डर, पेंटर समेत दो अरेस्ट, बेवफा बीवी अभी फरार

Sat, 04 Nov 2023 06:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Murder Case : राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। हत्यारोपी पेंटर ने प्रेम-संबंध में बाधा बनने पर राजेश का कत्ल किया था। पुलिस ने पेंटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी राजेश की बेवफा पत्नी फरार है।
विज्ञापन
जांच करती बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में पेंटर ने अपने साथी के संग मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी। पुलिस ने महज 24 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अभी राजमिस्त्री की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाना है।दरअसल, घर में पुताई करते हुए पेंटर के राजमिस्त्री की पत्नी से प्रेम संबंध हो गए थे, पता लगने पर उसने पेंटर के घर में आने पर पाबंदी लगा दी थी।  

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह छह बजे जोधूवाला के निकट से होकर गुजर रही नहर में एक शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त राजेश कश्यप (40) पुत्र धर्मपाल निवासी नई बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल की तो हत्या का खुलासा हो गया।

शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी फईम उर्फ हसीन पुत्र अजमल निवासी झालू हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी निकट रामलीला मैदान बिजनौर और सुरेश निवासी गांव नवादा हाल निवासी कुटिया कॉलोनी बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतक की पत्नी रीता फरार है।

शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि फईम पेंटर है, जोकि कुछ समय पहले राजमिस्त्री राजेश के घर में पुताई करने गया था। जहां उसके राजेश की पत्नी रीता से प्रेम-संबंध हो गए थे। इसी बात को लेकर फईम और राजेश के बीच 25 सितंबर को झगड़ा भी हुआ लेकिन, उस वक्त लोगों ने समझौता करा दिया।

उधर, राजेश ने फईम के घर आने पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके चलते फईम ने हत्या करने की योजना बनाई। राजमिस्त्री की पत्नी रीता को भी इसकी जानकारी थी। योजना के अनुसार, आरोपी फईम अपने साथी सुरेश के संग मिलकर राजेश को साथ ले गए। राजेश को नलकूप पर ले जाकर उसकी गमछे से ही गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास
विज्ञापन

इसके बाद उसके शव को बाइक पर ही रखकर जोधूवाला के पास पहुंचे और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने गमछा, मृतक का पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल, एसएसआई योगेंद्र सिंह, एसआई स्वाट शौकत अली, तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें