फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ, बर्तनों पर क्यों छिड़का पेशाब, जानें इस पर क्या दिया जवाब

Fri, 22 Aug 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना के व्यापारी के घर में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कने का वीडियो वायरल होने के चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया था। शुक्रवार को फिर से बुलाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
मेड ने धुले बर्तनों पर किया पेशाब - फोटो : एक्स@aditytiwarilive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना में व्यापारी के घर की रसोई में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को फिर से थाने बुलाकर पूछताछ की। महिला ने सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग खराब हो गया था, जो उसने ऐसा काम किया। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यापारी के यहां घरेलू नौकरानी रसोई में बर्तन धोने के दौरान गिलास में पेशाब करके उसे बर्तनों पर छिड़कते हुए दिखाई दे रही है। घर की महिलाओं को उस पर कुछ शक सा हो गया था, इसीलिए सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था।
 

घर के लोगों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। महिला को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर इस घिनौनी हरकत पर आरोपी महिला को थाने बुलवाया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना कहा कि वह पिछले कई वर्षों से व्यापारी के यहां काम कर रही थी, उसे नहीं पता कि उसका दिमाग कैसे खराब हो गया कि उसने ऐसा गलत काम कर दिया। इसके लिए वह शर्मिंदा है। 


ये भी देखें...
UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, कहा-' हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया, इन्हें क्रिकेट खेलना है'    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें