फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लहरों का कहर: नजीबाबाद पेट्रोलियम डिपो की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, कृषि भूमि का कटान जारी

Fri, 22 Aug 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

लालपुर सोजिमल गांव में गंगा का तेज कटान के कारण आम के दर्जनभर पेड़ गंगा में समा गए। पानीपत से नजीबाबाद आने वाली IOC की पाइपलाइन टूटी।
पेट्रोलियम सप्लाई पहले ही बंद है। हालांकि डिपो में भंडारण पर्याप्त बताया गया है। एसडीएम, राजस्व टीम और IOC अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
गंगा उफान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर की नजीबाबाद तहसील के नांगल सोती क्षेत्र के गांव लालपुर सोजिमल में गंगा नदी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर शाम गंगा की तेज लहरों ने पानीपत से इंडियन ऑयल डिपो नजीबाबाद तक आने वाली भूमिगत पाइपलाइन को तोड़ दिया। हालांकि तेल आपूर्ति पहले ही रोक दी गई थी, लेकिन कटान के चलते अब कृषि भूमि को भी बड़ा नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


कई दिनों से गंगा नदी लालपुर सोजिमल गांव में कृषि भूमि को काट रही है। दर्जनभर से अधिक आम के पेड़ नदी में समा चुके हैं। हालांकि फिलहाल नदी की धारा गांव की आबादी से दूर है।

यह भी पढ़ें: Couple Suicide: किसी की खता नहीं, साथ नहीं जी पाएंगे...अलविदा, युगल ने मौत से पहले होटल में छोड़ा सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की तेज धार ने पानीपत से नजीबाबाद आने वाली इंडियन ऑयल डिपो की भूमिगत पाइपलाइन को तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि सप्लाई पहले ही तीन दिन पहले बंद कर दी गई थी।

एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार और राजस्व टीम मौके पर डटे हैं। इंडियन ऑयल डिपो के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आईओसी पाइपलाइन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि डिपो में अभी पर्याप्त भंडारण है। जरूरत पड़ने पर रेलवे वैगनों से पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें