फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के भतीजे की हत्या का खुलासा: बचपन के दोस्त निकले हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

Thu, 24 Aug 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में सिविल जज के भतीजे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बचपन के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। जानिए मर्डर के पीछे क्या बड़ी वजह है।
विज्ञापन
बिजनौर में मर्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के हल्दौर में पुलिस ने सिविल जज के भतीजे राहुल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारोपी बचपन के ही दोस्त निकले, जिन्होंने बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने ही दोस्त राहुल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में मृतक के ससुर और पत्नी के खिलाफ नामजदगी गलत पाई गई है।

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी किसान राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का शव 21 अगस्त को मकान की पहली मंजिल की छत पर रंक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 35 वर्ष पूर्व सुरेंद्र सिंह जलालपुर हसना के रहने वाले थे। उसके बाद वह प्रेमनगर आकर मकान बनाकर रहने लगे।

राहुल की जलालपुर हसना निवासी तीन युवकों से दोस्ती हो गई। तीनों दोस्तों का राहुल के घर आना, जाना रहता था। राहुल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर की गई बेइज्जती तीनों युवकों व परिजनों को महसूस होने लगी। तीनों दोस्तों ने 18 अगस्त को योजना बनाई और राहुल कुमार को अत्यधिक शराब पिलाकर उसी रात उसके सिर पर ताबड़तोड़ डंडे मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए।

राहुल की मां ने पुलिस को बताया कि फोन पर राहुल के दोस्त ने उसकी तबीयत खराब होने की सूचना फोन पर दी। सूचना मिलने पर राहुल की मां अपने दूसरे बेटे के साथ घर पहुंची तो मेन गेट बाहर से बंद था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी।

वहीं, घर के अंदर पहुंचने पर राहुल का शव मकान की पहली मंजिल पर रंक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों व कई अन्य जगह-जगह खून के धब्बे, सिर के बाल पड़े मिले।

पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव मोहनपुर तिराहे के निकट राहुल कुमार पुत्र भीम सिंह, निपेंद्र उर्फ कलुआ पुत्र भगवंत सिंह व कामेंद्र उर्फ चुटकी पुत्र ओमकार सिंह निवासीगण थाना हीमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना को गिरफ्तार कर चालान किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस को हत्या में प्रयुक्त डंडा, खून से सने कपड़े, गिलास, लोटा, शराब के पाऊच व मोबाइल कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, बोले -बेहद खुशी का दिन
विज्ञापन

जिन्हें नामजद कराया, वो जांच में मिले निर्दोष
राहुल हत्याकांड में उसकी मां प्रमोद देवी ने शक के आधार पर चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कौशल्यापुर निवासी उसके ससुर तेजपाल सिंह, साला सचिन कुमार व पुत्रवधू शीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि जांच के दौरान उक्त लोग निर्दोष पाए गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें