फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तीसरा अंधेरे में फरार

Thu, 03 Sep 2026 05:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

स्यौहारा पुलिस की जुझैला के जंगल में गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। कुछ दिन पहले गांगन नदी में गौवंश के अवशेष पड़े मिले थे। आरोप है कि ये इन्हीं लोगों का काम था। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौकशी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की बृहस्पतिवार तड़के जुझैला के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव शाहपुर खेड़ी में हाल ही में एक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों ने गांगन नदी के पास गौवंशीय अवशेष पड़े देखे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद अवशेषों को जमीन में दबा दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी की घटना में शामिल तीन आरोपी मोटरसाइकिल से जुझैला के जंगल की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। 
 

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देखकर बाइक सवारों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से फिरोज पुत्र साकिब निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी विपिन पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम कमाला को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरणों में एक चॉपर, दो छुरी और दो रस्से समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा एक प्लेटिना बाइक भी कब्जे में ली गई है।
 

जीवित बछड़े को भी किया रेस्क्यू
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही और घटनास्थल के पास से एक जीवित गौवंशीय पशु, बछड़े को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

पूछताछ में घटना करना किया स्वीकार
थानाध्यक्ष संजय तोमर के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने गौकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान फरार साथी की पहचान राजू पुत्र खलील निवासी ग्राम रहटा बिलौच, थाना नूरपुर बताई गई है। 
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी पूर्वी धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें