फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ा मीट खा रहे बिजनौर वाले... तीन गाड़ियां पकड़ी, बदबूदार मीट में रेंग रहे थे कीड़े, 3800 किग्रा नष्ट कराया

Fri, 18 Oct 2024 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शुक्रवार को बैराज चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तीन गाड़ियों में खराब मीट मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कैराना शामली से आ रहा था।
विज्ञापन
मीट को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में अवैध तरीके से सड़े हुए और खराब मीट की आपूर्ति हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मीट से भंडारित चार गाड़ियां पकड़ीं। इनमें से तीन गाड़ियों में कमी मिलने पर उनमें रखा हुआ 3800 किलोग्राम भैंस का मीट नष्ट कराया। यह मीट खाने योग्य नहीं था।
विज्ञापन

 

मीट की सैंपलिंग कराते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शुक्रवार को बैराज चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने शामली और मेरठ से आ रही मीट की चार गाड़ियों को पकड़ लिया। तीन गाड़ियों में मीट मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कैराना शामली से आ रहा था। 

मीट की सैंपलिंग। - फोटो : अमर उजाला
अभिहीत अधिकारी नादिर अली ने बताया कि नजीबाबाद के जाब्तागंज निवासी मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद सईद की गाड़ी से 1500 किलोग्राम मीट, स्योहारा के गांव मंगलखेड़ा निवासी मोहम्मद साहिल पुत्र नसीम अहमद की गाड़ी से 1800 किलोग्राम, जाब्तागंज निवासी वसीम अहमद पुत्र नफीस अहमद की गाड़ी से 500 किलोग्राम मीट बरामद हुआ। गाड़ी में मीट का रखरखाव ठीक नहीं था। मीट से दुर्गंध आ रही थी। साथ ही रेफ्रिजरेटर भी नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा मीट में मक्खी और कीड़े भी थे। इसके एसएचओ किरतपुर, नायाब तहसीलदार, लेखपाल की मौजूदगी में मीट नष्ट कराया। वहीं धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी वसीम पुत्र अब्दुल रशीद की गाड़ी का लाइसेंस मिला। साथ ही गाड़ी में मीट रखने की व्यवस्था भी ठीक मिली है। उस गाड़ी को बिना कार्रवाई भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें