फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पीएसी के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 22 मार्च को होनी थी शादी, गांव में पसरा मातम

Sat, 11 Mar 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : शादी से पहले ही पीएसी के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। सिपाही की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी पीएसी के जवान अंकित कुमार (24) ने हापुड़ में सरकारी राइफल से आत्महत्या कर ली। अंकित की मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। अंकित की मौत की सूचना पाकर परिजन व गांव के लोग हापुड़ को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी विरेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार 24वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही के पद 2018-19 में भर्ती हुआ था। 17 फरवरी 2023 को मुरादाबाद से स्थानांतरण हापुड़ भेजा गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अंकित कुमार का शव पुलिस लाइन हापुड़ में मिला। शव के पास ही सर्विस रायफल पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्टया अंकित की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: उपराष्ट्रपति बोले- लोकसभा के बारे में झूठी अफवाह को कैसे करें बर्दाश्त, सोचो छाती पर कितना सांप लोटता होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 16 मार्च को अंकित का तिलकोत्सव था और 22 मार्च को अंकित की शादी होनी थी। परिजनों और गांव के लोगों को क्या पता था कि शादी की खुशी मातम में बदल जाएगी। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा है, परिजन और अनेक ग्रामीण हापुड़ चले गए।

यह भी पढ़ें: UP: उप-राष्ट्रपति के जीवन का दिलचस्प किस्सा, रामदेव से कहा था- कोई ऐसा योग बनाइए की संसद की गरिमा बनी रहे

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था अंकित
गांव अलीपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह और भूरो देवी के पांच पुत्रों में अंकित कुमार सबसे बड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सिपाही अंकित सात्विक जीवनशैली जीने के साथ ही बहुत मिलनसार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें