फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुथूट फिनकॉर्प में लूट की कोशिश, पॉपकार्न विक्रेता ने दिखाया साहस, फिर गोली की आवाज सुनकर मौत

Mon, 19 Jul 2021 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पॉपकॉर्न विक्रेता ने साहस दिखाया और बदमाश को दबोच लिया। इस बीच बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी और विक्रेता की हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर में हाथ में पिस्टल लेकर लूट की कोशिश करता आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार शाम को लूट की एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में एक बदमाश ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान सायरन बजा दिए जाने पर बदमाश भागने लगा। वहीं सायरन की आवाज सुनकर कार्यालय के बाहर पॉपकार्न बेच रहे एक ठेलेवाले होशराम निवासी गांव सलेमपुर ने साहस दिखाया और भागते बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने दबोचे जाने पर फायरिंग कर दी, इससे दहशत में आए पॉपकार्न विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई और बदमाश फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। बदमाश की पहचान कराने की कोशिश की जा रही हैं। सिविल लाइन क्षेत्र में फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। एक युवक कमर पर पिटठू बैग लटकाकर सोमवार शाम कंपनी के ऑफिस में पहुंचा और प्रबंधक अभी चौहान से गोल्ड लोन लेने की बात करने लगा। उस समय कार्यालय में सहायक प्रबंधक अन्नत चौहान व रजनी सिंह भी मौजूद थी। करीब 15 मिनट बात करने के बाद अचानक बदमाश ने अपने दोनों हाथों में लिए पिस्टल प्रबंधक और स्टाफ पर तान दिए। इसी बीच अन्नत चौहान ने सायरन का बटन दबा दिया, सायरन बजते ही बदमाश भाग निकला। पुलिस ने होशराम के शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें