फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिलेशनशिप में रहेंगी दो युवतियां, अदालत में पहुंचकर लिया फैसला, नौ दिन पहले घर छोड़कर चली गईं थीं दोनों

Thu, 03 Aug 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : दो युवतियां अदालत पहुंचीं और रिलेशनशिप में रहने का फैसला ले लिया। बताया गया कि दोनों युवतियां नौ दिन पहले घर छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शिवाला कलां में थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवतियों ने न्यायालय पहुंचकर रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवती नौ दिन पूर्व घर से चली गई थीं। युवती के परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन, वे नहीं मिलीं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद दोनों युवतियों ने न्यायालय पहुंचकर रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों ने न्यायालय को कोई साक्ष्य नहीं दिखाया है।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें