कुवैत में बैठे एक व्यक्ति ने अपने परिचितों से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। आरोप लगाया कि थाने के दरोगा ने इस मामले में उससे रिश्वत की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी वसीम अहमद ने एसपी बिजनौर को एक शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा कि मोहम्मद अकील निवासी ग्राम जहांगीरपुर उर्फ गौसपुर थाना कोतवाली देहात का गांव में आना जाना था। इसी दौरान उसके भाई की जान पहचान भी उससे हो गई थी। आरोप है कि अकील ने उसके भाई नसीम को कहा कि वह उसके रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिला सकता है।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर की बॉलीवुड में एंट्री!: इस फिल्म का मिला ऑफर, अब बदल जाएगी किस्मत, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट
वहीं, नसीम उसके झांसे में आ गया। आरोपी ने पिछले वर्ष दिसंबर 2022 को उसके रिश्तेदार मोहम्मद अरशद ग्राम सब्दलपुर, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद ताजिम निवासी निवासी गांव रेहरा, सादिक नाईपुरा थाना हीमपुर दीपा और इंसाफ अमीरपुर सुधा थाना मंडावर से कुवैत में रह रहे अपने तीन जानकारों के खातों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी की जब उसने कोतवाली देहात पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो चौकी इंचार्ज ने उससे मामला निपटाने के नाम पर पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: Nuh Violence : बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बागपत में अलर्ट, नम आंखों से दी विदाई, छह साल पहले हुई थी शादी