बिजनौर में रेलवे लाइन पर भरा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में मंगलवार तड़के से हो रही तेज बारिश के चलते कोटद्वार ब्रांच लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने की वजह से एक ट्रेन रद्द की गई और दूसरी ट्रेन एक घंटा विलंब से चली। उधर, रेल ट्रैक पर भी पानी भर गया है।
नजीबाबाद क्षेत्र में तड़के से हो रही तेज बारिश से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच ब्रांच रेल लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। रेल प्रशासन ने नजीबाबाद से प्रातः 8:55 बजे कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया। जिससे दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।