बिजनौर में नगीना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबीयान में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन भारी वर्षा के चलते भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय विद्यालय में बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना शिक्षक संकुल मनीष कुमार ने नगर शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह को दी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा के चलते शिक्षामित्र को प्राथमिक विद्यालय काजी सराय द्वितीय भेजकर बच्चों का अवकाश कर दिया।