बिजनौर में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दिनों-दिन पर्यटन गुलजार हो रहा है। अमानगढ़ में सफारी की गूंज सात समंदर पार तक जा पहुंची है। जी हां, शुक्रवार को इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने अमानगढ़ में सफारी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
जिले में स्थित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का द्वार पर्यटकों के लिए कुछ ही दिन पहले खोला गया है। तभी से जंगल सफारी करने वालों का तांता लगा है। तमाम विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी एक दल के साथ इंग्लैंड के रहने वाले लुक जार्डन डेनियल भी पहुंचे। उनके संग में कनक प्रिया सिंह और समीक्षा सिंह ने भी बुकिंग कराई। जिप्सी से लुक ने अमानगढ़ में सफारी की।