फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: बिजनौर में आग का गोला बनी चलती कार, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, दोनों घायल

Mon, 04 Apr 2022 04:00 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में आज दोपहर एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में दो युवक सवार थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
जलकर राख हुई कार, हादसे में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार दोपहर को एक भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। यहां नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम बड़ी बनी में एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गाड़ी चंद ही मिनटों में धूं-धूकर जल उठी।

विज्ञापन


कार सवार दो युवकों ने कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवकों को बिजनौर के अस्पताल में रेफर किया गया। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी दो कार सवार युवक किसी कार्य से नजीबाबाद जा रहे थे। यहां नगीना रायपुर रोड पर पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

वहीं कार सवार दोनों युवकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे वे सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार को देखकर राहगीर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतने भीषण तरह से जल गई कि दोनों युवकों का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। वहीं आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें