फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, महिला पर हमला कर किया लहूलुहान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Sat, 29 Jul 2023 01:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। अब गुलदार ने एक महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में भारी आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में गुलदार का आंतक थम नहीं रहा है। अब गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को परिजनों ने उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग को दे दी है। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

विज्ञापन


किरतपुर क्षेत्र के गांव सुरानंगली निवासी महिला रेखा पत्नी विजेंद्र सिंह शुक्रवार की देर शाम को गांव से बाहर रखे उपले उठाने गई थी। इसी बीच महिला पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने तुरंत ही महिला को पास के गांव गुनियापुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

उधर, ग्रामीणों ने गुलदार होने की सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे वन विभाग रेंजर एस. के. शर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम के साथ महिला के घर पर पहुंचे और गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव मे पिंजरा लगाया जाएगा। ड्रोन उड़ाकर गुलदार को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन

गोविंदपुर में बछिया पर किया गुलदार ने हमला
शनिवार की सुबह गुलदार ने गांव निवासी पीतम सिंह के घेर में बंधी बछिया पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीतम सिंह का घेर गांव के पूरब में बाहर बना है। जिसके बाद जंगल शुरू हो जाता है। शनिवार की तड़के घेर में बंधी बछिया पर हमला कर उसे रस्सी समेत खेत में खींच ले गया। इस दौरान किसान प्रीतम सिंह की आंख खुल गई। इसके बाद प्रीतम और उसका भाई डंडे लेकर गुलदार के पीछे भागे। लेकिन गुलदार मरणासन्न अवस्था में बछिया को छोड़कर भाग गया। उधर, सूचना मिलने पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें