उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोते के पालन-पोषण से तंग आकर दादी ने उसकी हत्या कर डाली। वहीं, पौत्र की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मंगलवार शाम को सदर बाजार निवासी आरिफ का बेटा समद (7) घर पर स्थित कमरे में मृत पड़ा मिला था। उस वक्त मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह मृत बच्चे के ननिहाल वालों ने कई-कई दिन कमरे में बंद करने और भूखा रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। हालांकि पहले बीमारी के चलते मौत होना माना जा रहा था।