सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
आईसीएसई का हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 24 जुलाई यानी शनिवार को घोषित होगा। रिजल्ट आईसीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र मैसेज से भी रिजल्ट पता कर सकते हैं। बिजनौर जिले में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव व सेकेट्री गैरी आरथून के पत्र के अनुसार हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 24 जुलाई शनिवार को शाम तीन बजे घोषित होगा। स्कूलों के लिए टेबुलेशन रजिस्टर कैरियर पोर्टल पर उपलब्ध होगा। छात्र व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट www.cise.org व www.results.cisce.org पर देख सकते हैं।
कहा है कि छात्र एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अपना यूनीक आईडी निम्न प्रकार मैसेज बॉक्स में टाइप करें, ICSE अपना सात नंबर का यूनीक आईडी। इसके बाद मैसेज को 09248082883 पर भेज दें।