फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अधजली लाश मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस, ग्रामीणों ने बताई यह अहम बात

Mon, 23 May 2022 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

एक युवक की अधजली लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को यह अहम बात बताई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में स्योहारा क्षेत्र के गांव में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव मुबारकपुर गढ़ी के जंगल में एक सूखा हुआ तालाब है। सोमवार शाम जब महिलाएं खेतों से चारा लेकर आ रही थीं तो उन्हें तालाब के किनारे अधजला शव दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के किसान जमा हो गए। 

इसके बाद ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रात में तालाब के पास आग लगी हुई देखी गई थी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि शव 22 वर्षीय युवक का है, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें