फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहंडिया के जंगल में ट्रैप कैमरे में फिर कैद हुआ गुलदार

विज्ञापन
मंडावर के ग्राम मोहडिंया के जंगल में कैमरे में कैद हुआ गुलदार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मोहंडिया के जंगल में ट्रैप कैमरे में फिर कैद हुआ गुलदार
विज्ञापन

मंडावर। करीब एक सप्ताह बाद गांव मोहंडिया के जंगल में गुलदार का फोटो फिर से ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। जिससे यह पता चला है कि गुलदार अब भी मोहंडिया के जंगल में है।
विज्ञापन

गांव मोहंडिया के जंगल में 22 जनवरी को गुलदार का फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुआ था। उसके बाद से गुलदार कैमरे में कैद नहीं हुआ था। दिन में भी गुलदार की लोकेशन जंगल में नहीं मिल रही थी। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने काफी प्रयास किए। कभी बकरी तो कभी सुअर पिंजरे में बांधा। लेकिन गुलदार पिंजरों में नहीं फंसा। गुलदार के कई दिन से न दिखने से विभाग के अफसरों को लगने लगा था कि गुलदार अब किसी अन्य गांव की ओर चला गया है। मंगलवार रात फिर से गुलदार का फोटो वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। गुलदार दिखने से वन विभाग ने अभी कुछ और दिन जंगल में पिंजरा लगाए रखने का निर्णय लिया है। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। गांव वालों को खेतों में काम करते समय पूरी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें