फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुलदार-लकड़बग्घा के हमलों से दहशत में बिजनौर, तीन बच्चों समेत 10 को किया जख्मी

Sat, 05 Aug 2023 11:51 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : आखिर बिजनौर जिले में गुलदार का आतंक कब थमेगा। गुलदार ने शनिवार सुबह झुग्गी-झोपड़ियों पर हमला बोल दिया और तीन बच्चों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार के हमले में बच्चे हुए जख्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। जिले में लगातार गुलदार के हमले की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को नजीबाबाद की आबादी के निकट दरियापुर क्षेत्र में गुलदार ने झुग्गी-झोपड़ियों पर हमला बोल दिया। बताया गया कि गुलदार ने हमला कर तीन बच्चों समेत करीब दस को जख्मी कर दिया है। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


यह घटना नजीबाबाद में शनिवार तड़के लगभग तीन बजे की है। गुलदार द्वारा किए जा रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। उधर, सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने से क्षेत्रवासियों में रोष है।

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल क्षेत्र में मिले पंजों की जांच की जा रही है। पंजों की जांच कर वन विभाग बताएगा कि किस जानवर के पंजे हैं। प्रथम दृष्टया क्षेत्रवासी गुलदार शावक होने की बात कह रहे हैं। वहीं, वन विशेषज्ञों ने दावा किया कि घटनास्थल के पास मिले पगमार्क लकड़बग्घा के हैं।

जिले में लकड़बग्घा की मौजूदगी पहले ही पता चल चुकी थी, ऐसे में गुलदार के बाद अब लकड़बग्घा के हमलावर होने पर चिंता और बढ़ती जा रही है।

उधर, थाना नांगल छेत्र के ग्राम तिसोतरा के समीप रात्रि में बाइक से जा रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया गया कि युवक गौशपुर अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था। पूर्व में भी नांगल क्षेत्र में कई लोगों पर गुलदार हमला कर चुका है।
विज्ञापन

मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर में गांव के समीप गुलदार पंहुच गया। इस दौरान पेड़ के नीचे बैठे गुलदार का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें