फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की शादी में ज्यादा दहेज न देना पड़े, इस वजह से पिता ने रची बड़ी साजिश, राज खुला तो हर कोई हैरान

Sun, 29 May 2022 01:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बेटी की शादी में ज्यादा दहेज न देना पड़ा, इसलिए पिता ने बड़ी साजिश रच डाली। इस मामले का राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नूरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। बेटी की शादी में अधिक दहेज न देना पड़े, इसके लिए एक व्यक्ति ने अपने घर में ही खुद नकाब लगाकर चोरी का नाटक किया। जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को थाने में झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह ग्राम कुंडा खुर्द निवासी दयाराम ने पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने उसके घर में नकाब लगाकर 80 हजार की नकदी व लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए हैं।

वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने उसके मकान की तलाशी ली तो एक कमरे में रखे संदूक से कथित रूप से चोरी हुए जेवर बरामद हो गए। दयाराम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 22 जून को उसकी बेटी की शादी है। शादी में अधिक दहेज न देना पड़े, इसलिए उसने खुद ही अपने घर में नकाब लगाकर चोरी का नाटक किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत: अंकित को गोली लगी है.., परिवार को संभालना, एक कॉल से घर में पसरा मातम, आंसू बहाते कटी परिजनों की रात

विज्ञापन

दयाराम ने बताया कि उसने सोचा था कि चोरी होने का पता लगने पर दूल्हा पक्ष को उससे हमदर्दी हो जाएगी और वह बिना दहेज के लिए ही शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से उसकी रंजिश चल रही है। पड़ोसी को चोरी के मामले में फंसाने के लिए भी साजिश रची थी। 

यह भी पढ़ें: Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें

जांच में मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दयाराम के विरुद्ध पुलिस को झूठी सूचना देने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें