जनसहयोग से पूरा हुआ निर्माण : एसडीएम
एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि हमें इस पुस्तकालय के जीर्णोद्धार व नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। हमने जनसहयोग के माध्यम से इसका निर्माण पूरा कराया। साथ ही यहां पर गौरवशाली साहित्य से संबंधित पुस्तकें, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए पुस्तकें आदि भी उपलब्ध कराई गई हैं।
छह करोड़ से पैतृक गांव में तैयार होगा संग्रहालय
रंग लाई अमर उजाला की मुहिम
अमर उजाला ने पिछले वर्ष ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के दौरान ही दुष्यंत कुमार के नाम पर पुस्तकालय और संग्रहालय का मुद्दा उठाया था। डीएम उमेश मिश्रा को भी इस अभियान में शामिल किया गया तो यह मुहिम आगे बढ़ने लगी। दुष्यंत कुमार पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के साथ ही यह मुहिम सफल हो गई।
खुश हूं, अपने जिले ने दिया सम्मान : आलोक त्यागी
भोपाल में रह रहे कवि दुष्यंत कुमार के बड़े बेटे आलोक त्यागी ने दुष्यंत कुमार पुस्तकालय और सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन पर जिलेवासियों को बधाई दी। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि अपने जिले में भी उन्हें अब भोपाल जैसा सम्मान मिलना शुरू हो गया है।