कोटद्वार के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा नजीबाबाद
बरसात के मौसम में नगीना और रायपुर सादात समेत दो दर्जन से अधिक गांव को कोटद्वार जाने के लिए नजीबाबाद से होकर जाना पड़ता था। खासकर कोटद्वार में दूध बेचने वाले इस इलाके के दूधिया और मजदूर रोजाना ही कोटद्वार जाते हैं। बरसात में इनके लिए भी दिक्कत रहती थी।
यह भी पढ़ें: यूपी : डीजल महंगा होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी किसानों की भीड़, देखिए तस्वीरें
बस सेवा भी हो सकती है शुरू
अभी तक रायपुर सादात से होते हुए कोटद्वार जाने के लिए कोई रोडवेज बस नहीं है। नगीना से प्राइवेट बसों का संचालन होता है, वो भी लालवाला गांव से कुछ आगे जाकर ही लौट आती हैं। इससे आगे कोटद्वार आने-जाने के लिए बस सेवा नहीं है। अब पुल चालू होने से नगीना से कोटद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है।
नगीना-कोटद्वार वाली 32 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण 2019 में ही गया था। पुल का निर्माण चलता रहा। अब पुल का निर्माण पूरा हो गया है, जिसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। हालांकि पुल के आसपास थोड़ा काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- ज्ञान प्रकाश, एई पीडब्लूडी