फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंपोजिट ग्रांट से सजे संवरेंगे बेसिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कंपोजिट ग्रांट से सजे संवरेंगे बेसिक स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के ढाई हजार स्कूल अब जल्द ही सजे संवरे दिखाई देंगे। स्कूलों का सौंदर्यकरण कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट ग्रांट जारी की है। इस धनराशि से जो भी कार्य कराए जाएंगे उनके पर ब्लॉक के खंड़ शिक्षा अधिकारी नजर रखेंगे। शिक्षा विभाग ने धनराशि स्कूलों की विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी है।
जिले में ढाई हजार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर तैयार करने की मुहिम चलाई जा रही है। डीएम रमाकांत पांडेय ने पहले पंचायत राज विभाग को स्कूलों में आवश्यकता अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए थे, जिसमें स्कूलों में शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, बच्चों की बैठक व्यवस्था, रसोईघर ठीक कराने आदि के निर्देश दिए गए थे। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों में आवश्यक कार्य कराने के लिए स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट स्कूलों की छात्र संख्या के अनुसार उपलब्ध कराई गई है। जिस स्कूल में छात्र संख्या एक से लेकर 25 तक है, ऐसे स्कूलों को 12 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। जबकि छात्र संख्या 26 से लेकर 100 तक होने पर स्कूलों को 25 हजार रुपये भेजे गए हैं। 100 से लेकर 150 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 50 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। इससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को 75 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। धनराशि राज्य परियोजना के माध्यम से स्कूलों के विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में हस्तांतरित की गई है। स्कूलों को भेजी गई धनराशि से स्कूलों की रंगाई पुताई, बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री, विद्यालय रखरखाव के लिए आवश्यक सामान, कुर्सी, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता अभियान के लिए आवश्यक सामग्री का क्रय किया जाना है। साथ ही स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से कार्य पर जिले के सभी बीईओ को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। धनराशि का सदुपयोग नहीं होने पर स्कूलों के शिक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें