फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, घायल को किया रेफर, ये थी विवाद की बड़ी वजह

Thu, 26 Jan 2023 01:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर समाचार : कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी, जिसमें पंप स्वामी का भाई गोली लगने से घायल हो गया। घायल को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास लघुशंका करने से मना करने पर गुस्साए कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान कूल्हे में गोली लगने से पंप स्वामी का भाई घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम ढेला अहीर निवासी राजीव त्यागी धामपुर रोड पर गांव में ही पेट्रोल पंप का निर्माण करा रहा है। बृहस्पतिवार यानी आज को पैट्रोल पंप का उ्दघाटन होना है। इसके लिए रात में भी निर्माण का काम चल रहा था। बुधवार की रात करीब 11 बजे कार सवार तीन युवक पंप पर पहुंचे और पंप की दीवार के पास लघुशंका करने लगे। इस दौरान राजीव त्यागी के भाई अवनीश ने उन्हें टोका तो वह गाली-गलौज करने लगे। 

वहीं विरोध करने पर तीनों ने अवनीश के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अवनीश के कूल्हे में लग गई। फायरिंग व गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पंप ओर मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ

वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक धामपुर की और फरार हो गए। घायल अवनीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

एस मामले में राजीव त्यागी द्वारा तीन अज्ञात के युवकों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें