फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सात मिलों पर 28572.46 लाख रुपये बकाया भुगतान

Thu, 26 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद की सात चीनी मिलों पर चालू पेराई सत्र का बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान करने में बिलाई चीनी मिल सबसे फिसड्डी है। वहीं जनपद की दो चीनी मिलों ने एडवांस गन्ना मूल्य भुगतान कर रखा है। जनपद का औसत गन्ना मूल्य भुगतान 80.85 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में सबसे ज्यादा गन्ने की फसल होती है। जनपद में करीब ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई होती है। गन्ना पेराई के लिए जिले में नौ चीनी मिलें संचालित है और सैकड़ों क्रेशर व पावर कोल्हू चल रहे हैं। यहां गन्ना किसानों की नकद फसल में आता है। विभाग के रिकार्ड के अनुसार सात चीनी मिलों पर 28572.46 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया चल रहा है। वहीं बुंदकी व बहादरपुर चीनी मिल ने एडवांस गन्ना मूल्य भुगतान समितियों को भेज रखा है।
-चीनी मिल - बकाया (लाख रुपये में)
धामपुर - 367.70
स्योहारा - 1365.41
बिलाई - 18871.50
बरकातपुर - 2560.57
चांदपुर - 3087.87
बिजनौर - 2806.35
नजीबाबाद - 2404.25
(-नोट आंकड़े 24 जनवरी तक के गन्ना विभाग से लिए हुए हैं।)
बोले अफसर
जनपद की चीनी मिलें लगातार गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही है। जनपद औसत भुगतान 80.85 प्रतिशत हो गया है। दो चीनी मिलों ने एडवांस भुगतान कर रखा है। बाकी चीनी मिलों से भुगतान करने को दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएन सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें