फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: असली नाम और धर्म छिपाकर हिंदू परिवार में रह रहा था आसिफ, पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर...

Thu, 07 Apr 2022 09:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

धर्म और असली नाम छिपाकर हिंदू परिवार में रह रहे आसिफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि आसिफ पंजाब के संगरूर का रहने वाला है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में असली नाम और धर्म छिपाकर एक युवक विधवा महिला के परिवार के संग रहता मिला है। हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जिसकी असली पहचान पंजाब के संगरूर के रहने वाले आसिफ के रूप में हुई, जबकि वह खुद का नाम रोहित बताकर रह रहा था। 

विज्ञापन


गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को गांव खानपुर के एक परिवार में संदिग्ध युवक के धर्म और नाम बदलकर रहने की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत नांगलसोती थाने में की। वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि गांव खानपुर में एक महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। 23 वर्षीय संदिग्ध युवक इस हिंदू परिवार को झांसा देकर उनके घर में रहता है और पशु चराने का कार्य करता है। युवक ने हिंदू परिवार से अपनी असली पहचान भी छिपा रखी है। कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस गांव खानपुर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। 

नांगलसोती थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक हिंदू परिवार में रोहित कुमार के नाम से रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवक की पहचान पंजाब के जिला संगरूर निवासी आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पंजाब से यहां आने समेत अन्य जानकारियां हासिल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी

Trending Videos
विज्ञापन

बोलचाल से शक के दायरे में आया
बोलचाल से आसिफ शक के दायरे में फंस गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और आसिफ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रोहित ने अपना असली नाम आसिफ और पंजाब का रहने वाला बताया। बताया गया कि जिस महिला के संग रह रहा था, उनकी एक गाय को गंगा खादर इलाके में छोड़ने के लिए आसिफ निकला। रास्ते में कुछ युवाओं ने टोक दिया गया कि पहले से ही निराश्रित पशु घूम रहे हैं तो फिर इस गाय को क्यों छोड़ रहे हो। इसी बीच बहस हुई तो आसिफ की असली बोलचाल का पुट उसके मुंह से निकल गया। बोली के आधार पर ही युवकों ने पहचान लिया गया कि वह हिंदू नहीं हो सकता। जिसके बाद पुलिस को खबर कर दी।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव

धोखा देने के लिए हाथ में बांधा कलावा
आसिफ ने सिर्फ नाम ही नहीं बदला बल्कि धोखा देने के लिए हाथ में कलावा भी बांधकर रखता था। जिस वक्त वह पहचान लिया गया उस दौरान उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ था। आरोपी युवक पिछले छह महीने ने महिला के परिवार में रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें