अशोक कटारिया को बधाई देते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया दोबारा विधान परिषद सदस्य चुने गए। निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है और उनके शुभचिंता ने फोन कर उन्हें लखनऊ में ही बधाई दी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा युवा मोर्चे और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। पार्टी के उत्तर प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। वह पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते रहे। पार्टी ने उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए वर्ष 2018 में पहली बार एमएलसी बनाया।