बिजनौर में फोन पर किसी से बात करते हुए एक युवती ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती को तलाश कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे एक युवती बिजनौर बैराज पर टहल रही थी। बताया कि इस दौरान वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते-करते वह कुछ देर में बिजनौर बैराज के गेट नंबर एक पर पहुंच गई और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवती गंगा में डूब गई।
उधर, जानकारी मिलते ही पास में स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी दौड़कर बैराज पर पहुंचे। जहां गोताखोरों की मदद से युवती की गंगा में तलाश शुरू की गई। गंगा में छलांग लगाने वाली युवती कौन थी और कहां से आई थी, इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।